• आरोपी त्योहार के दौरान युवाओं को ब्राउन शुगर सप्लाई करने की फिराक में घूम रहा था, कि पुलिस ने धरदबोचा।

 

  • आरोपी के कब्जे से 34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर(अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- ) बरामद।

 

  • आरोपी है आदतन अपराधी, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के 09 आपराधिक प्रकरण है पंजीबद्ध।

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी पर अंकुश लगाने तथा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री अभिषेक रंजन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री ओमप्रकाश एवं सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर श्रीमती रुबीना मिजवानी द्वारा थाना क्षेत्रों में ड्रग्स एवं अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त बदमाशों की पतारसी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

इसी अनुक्रम में दिनांक 10/11/2026 को थाना हीरानगर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम बीमा अस्पताल के पीछे पहुंची, जहां शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया।

संदेही की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 11.34 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- है, विधिवत जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना हीरानगर में अपराध क्रमांक 1091/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी त्योहार के दौरान युवाओं को ब्राउन शुगर की सप्लाई करने की फिराक में था। आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी का विवरण :

मोहित उर्फ मोनू उर्फ मीठा  रभाणे, उम्र 36 वर्ष, निवासी  भागीरथपुरा, इंदौर।

 

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड :

  1. थाना बाणगंगा-

418/2011

294, 323, 324, 34 भादवि

 

  1. थाना बाणगंगा-

838/2012

25 आर्म्स एक्ट

 

  1. थाना हीरानगर –

21/2017

25 आर्म्स एक्ट

 

  1. थाना हीरानगर –

420/2019

13 जुआ एक्ट

 

  1. थाना बाणगंगा –

1188/2022

8/27 एनडीपीएस एक्ट

 

  1. थाना बाणगंगा –

1220/2024

8/27 एनडीपीएस एक्ट

 

  1. थाना मल्हारगंज –

184/2024

294, 323, 324, 34 भादवि

  1. थाना बाणगंगा –

217/2026

8/27 एनडीपीएस एक्ट

 

  1. थाना तुकोगंज –

455/2026

34 आबकारी एक्ट

 

 

सराहनीय भूमिका :-

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हीरा नगर निरीक्षक कमल किशोर, उप निरीक्षक श्री गौरव तिवारी, प्रधान आरक्षक कालीचरण, प्रधान आरक्षक देवेंद्र यादव, आरक्षक विश्व रतन परिहार एवं आरक्षक अजय प्रताप की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content