• आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹25,40,000/- मूल्य की 254 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स एवं तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जप्त।

 

  • आरोपी (दशहरा, दिवाली) जैसे बड़े त्योहारों में अवैध मादक पदार्थ को खपाने की फ़िराक़ में थे।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में दिनांक 20.10.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा रात्रि गश्त व संदिग्धों की तलाश पतारसी के दौरान मेट्रो पिलर नं. 181 के पास, सर्विस रोड सुपर कॉरिडोर इंदौर पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बिना नंबर की काले रंग की पल्सर मोटर सायकल पर खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे हड़बड़ाने लगे, जिन्हें टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम समीर खान निवासी पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर एवं जाकिर हुसैन निवासी सीतामऊ, जिला मंदसौर बताया। आरोपी की मोटरसाइकिल की विधिवत तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे से एक पन्नी में 254 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद हुआ।

प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी इस अवैध मादक पदार्थ को आगामी बड़े त्योहारों जैसे दशहरा और दिवाली में खपाने की फ़िराक़ में थे।

 

आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा इंदौर में अपराध क्रमांक 0168/2026, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर नेटवर्क एवं अन्य जिलों से जुड़े लिंकेज के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

 

गिरफ्तार आरोपी :

  1. समीर खान, उम्र 28 साल, निवासी पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर
  2. जाकिर हुसैन, उम्र 58 साल, निवासी सीतामऊ, जिला मंदसौर

 

शिक्षा / कार्य :

* आरोपी समीर खान 8वीं तक शिक्षित है तथा लहसुन खरीदने-बेचने का कार्य करता है।

* आरोपी जाकिर हुसैन 12वीं तक शिक्षित है तथा टोस्ट का ठेला लगाता है।

 

आपराधिक रिकार्ड

  1. आरोपी समीर थाना दलौदा जिला मंदसोर में धारा 151 जा.फौ. के तहत पूर्व में भी प्रतिबंधित किया जा चुका है।
  2. आरोपी जाकिर हुसैन लगभग 25 वर्ष पूर्व थाना सीतामऊ जिला मंदसौर के लूट प्रकरण में जेल जा चुका है।

 

जप्त मश्रुका विवरण :

* 254 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (मेफेड्रोन), अनुमानित मूल्य ₹25,40,000/-

* 01 बिना नंबर की काले रंग की पल्सर मोटर सायकल, अनुमानित मूल्य ₹1,00,000/-

 

कुल मश्रुका कीमत लगभग ₹26,40,000/- (छब्बीस लाख चालीसा हजार रुपये)

 

 

मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध शाखा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

 

 

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध वर्ष 2026 में की गई अब तक की कार्यवाही-

 

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक NDPS एक्ट के अंतर्गत कुल 79 प्रकरणों में 176 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.3547 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 32.402 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 385.12 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग ₹4,27,36,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content