🔹 आरोपी सुजल उर्फ लड्डू क्राइम ब्रांच के दो NDPS प्रकरणों में चल रहा था फरार, अन्नपूर्णा पुलिस की सघन चैकिंग में धराया।

 

🔹 आरोपी है आदतन अपराधी , जिसके विरुद्ध पंजीबद्ध है पूर्व से 08 अपराध।

 

इंदौर, शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त ज़ोन -04 व  सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना अन्नपूर्णा  द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक आरोपी को 09 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

 

घटना का विवरण

दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को थाना अन्नपूर्णा पुलिस की टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान अन्नपूर्णा मंदिर क्षेत्र से होते हुए मिश्र नगर तालाब पहुँची। वहाँ एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा दिखाई दिया, जो पुलिस बल को देखकर घबराने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुजल उर्फ लड्डू चौहान, निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर, इंदौर बताया। जिसकी विधिवत तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 09 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना अन्नपूर्णा में अपराध क्रमांक 510/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी सुजल उर्फ लड्डू थाना क्राइम ब्रांच में दर्ज अपराध क्रमांक 183/2025 एवं 189/2025, दोनों धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न थानों में कुल 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।

 

पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की प्राप्ति के स्रोततथा सप्लायरों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी

सुजल उर्फ लड्डू चौहान,निवासी, लाल बहादुर शास्त्री नगर, इंदौर।

 

जप्त मश्रुका

09 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर

 

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री हित गोपाल यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक एमरकस टोप्पो, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव, आरक्षक 870 ऋषिकेश रावत, आरक्षक 3783 मोहन सिंह भदौरिया एवं आरक्षक 2421 विश्वेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content