▪️*अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स के साथ 03 आरोपी, थाना कनाडिया पुलिस की गिरफ्त में ।*
▪️*आरोपियो के कब्जे से करीब 47.78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग व Kia कार जप्त ।*
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन- 2 श्री अमन सिंह राठौर द्वारा अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेन्द्रसिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री आशीष पटेल के मार्गदर्शन में ड्रग्स माफियाओ पर शिकंजा कसने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई । इसी तारतम्य मे थाना कनाडिया पुलिस द्वारा पुर्व मे गिरफ्तार आरोपी साजिद कुरैशी तथा इसराईल पटेल की निशादेही पर अन्य आरोपी दानिश कुरैशी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की ।
दिनांक 05.07.2026 को रात्रि मे थाना कनाडिया पुलिस द्वारा साजिद कुरैशी उम्र 34 साल निवासी इलियास कालोनी खजराना तथा इसराइल पटेल उम्र 21 साल निवासी न्यू हीना पैलेश कालोनी खजराना से 5.60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग के साथ KIA कार क्रं. MP09 ZG3434 के साथ गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 503/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
दौराने विवेचना आरोपियो से अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग के स्त्रोत के बारे मे सघन पूछताछ हेतु आरोपिया का माननीय न्यायालय से पी.आर. लिया गया ,आरोपियो द्वारा बताया गया कि हम लोग आगर मालवा निवासी दानिश कुरैशी से एमडी ड्रग खरीदते है।
इस जानकारी पर पुलिस ने उक्त आरोपियो की निशादेही पर आरोपी दानिश कुरैशी उम्र 27 साल निवासी छोटा ततिया,आगर मालवा को गिरफ्तार कर आरोपी दानिश कुरैशी से करीब 42.18 ग्राम अवैध मादक मादर्थ एम.डी.ड्रग (कीमती करीब 4,20,000 रुपये ) जप्त किया गया ।
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मादक पदार्थों के स्रोतों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी-
- साजिद कुरैशी निवासी इलियास कालोनी खजराना ।
- इसराइल पटेल निवासी न्यू हीना पैलेश कालोनी खजराना ।
- दानिश कुरैशी निवासी छोटा ततिया,आगर मालवा ।
जप्त मश्रुका –
42.18 ग्राम एवं 5.60 ग्राम कुल 47.78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी ड्रग्स एवं एक kia सेल्टोस कार
( कुल कीमती करीब 15,70,000 रुपये ) जप्त किये गये ।
आपराधिक रिकार्ड-
आरोपी दानिश कुरैशी
1.अपराध क्रं. 339/2019 धारा 323,294,506,34 IPC थाना आगर जिला आगर मालवा ।
2.अपराध क्रं. 457/2024 धारा 8/22 NDPS ACT थाना माकडोन जिला उज्जैन ।
3.अपराध क्रं. 503/2026 धारा 8/22 NDPS ACT थाना कनाडिया नगरीय इंदौर ।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरीक्षक सहर्ष यादव, उ.नि.दीपक पालिया, सउनि शोभाराम अटेरिया, प्र.आर. शिवकुमार यादव, प्र.आर. रविन्द्र रघुवंशी , आर. जगदीश दांगी, आर. कुलदीप, आर. आनंद जाट , आर. मंगेश जोवन ,आर. अजीत जाट , आर. विजय बडोदिया ,आर. रामकुमार ,आर. विजयपाल सिकरवार की अहम भूमिका रही ।





