• आरोपियों के कब्जे से लगभग 1,20,000 मूल्य की93 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जप्त

 

  • घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर साइकिल को भी किया गया जप्त

 

  • आरोपी कम दामों में अवैध मादक पदार्थ खरीदकर, छोटे छोटे टोकन बनाकर, बेच रहे थे अधिक कीमत में।

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं इनमें संलिप्त अपराधियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री सुनील मेहता द्वारा अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्यवाही के निर्देश पर थाना प्रभारी चंदन नगर द्वारा विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में लगातार गोपनीय सूचना संकलन एवं निगरानी की जा रही है।

 

इसी दौरान थाना चंदन नगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदेहियों की तलाश एवं पतारसी के दौरान आईटी पार्क पावर हाउस के पास एक मोटर साइकिल पर सवार तीन व्यक्ति दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़ा गया।

 

नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिलीं जिसे बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं को नशे का आदी होना स्वीकार करते हुए नशे की लत पूरी करने, शीघ्र धन अर्जित करने एवं कर्ज चुकाने के उद्देश्य से ब्राउन शुगर की सप्लाई करना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा कम कीमत में अवैध मादक पदार्थ खरीदकर छोटे-छोटे टोकन बनाकर अधिक दामों में बेचने की बात भी स्वीकार की गई।

 

उक्त प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से 11.93 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना चंदन नगर में अपराध क्रमांक 609/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण में आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत, सप्लाई चैन एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. विवेक साल्वी  निवासी राज नगर, इंदौर।
  2. हार्दिक चौहान  निवासी नगीन नगर, इंदौर।
  3. विजय नरिया  निवासी भोलेनाथ कॉलोनी, एरोड्रम, इंदौर।

 

जप्त मश्रुका- लगभग ₹1,20,000 मूल्य की 11.93 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर।

* घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर साइकिल क्रमांक MP09VX7401।

 

आपराधिक रिकॉर्ड – आरोपी विजय और विवेक के खिलाफ पूर्व के 03- 03 तथा हार्दिक के खिलाफ 02  आपराधिक प्रकरण मारपीट गली गलौज जान से मारने की धमकी के पंजीबद्ध हो कर माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं।

 

पुलिस टीम -उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले, उप निरीक्षक सौरभ कुशवाह, उप निरीक्षक मनोज भदौरिया, उप निरीक्षक साबिर मंसूरी, प्रधान आरक्षक बलराम चौहान, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सोलंकी, आरक्षक अनिल मकवाना, धीरज पांडे एवं सुनील सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content