▪️अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) के साथ एक महिला एवं एक पुरुष आरोपी गिरफ्तार

 

▪️आरोपियों से कुल 21.4 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जप्त कर  एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्यवाही

 

इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थों के कारोबार व  इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित कुमार सिंह व पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री कृष्ण लालचंदानी द्वारा   अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री सुमित केरकेट्टा तथा सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर श्री रविंद्र बिलवाल के मार्गदर्शन में पुलिस थाना आजाद नगर ने कार्यवाही  कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक महिला और एक पुरुष, आरोपियों को पकड़ा गया ।

 

इसी कड़ी में थाना आजाद नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में इलाका भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ एक महिला एवं एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा आरोपी नेहा के कब्जे से 11.4 ग्राम ब्राउन शुगर तथा आरोपी संदीप के कब्जे से 10 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गई।

 

दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उनसे अवैध मादक पदार्थ के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

 

👤 आरोपियो का विवरण

1️⃣ नेहा निवासी – मूसाखेड़ी, इंदौर

जप्त मश्रुका – 11.4 ग्राम ब्राउन शुगर

 

2️⃣ संदीप निवासी – मूसाखेड़ी, इंदौर

जप्त मश्रुका – 10 ग्राम ब्राउन शुगर

 

👮‍♂️  उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी आजाद नगर लोकेश सिंह भदोरिया एवं टीम की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content