·        ▪️ लोगों में देश के गौरव तिरंगे के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से, सड़को पर तिरंगा लेकर निकले स्कूली बच्चें व पुलिसकर्मी।

 

·        ▪️ स्कूली बच्चों ने भी इस अभियान से जुड़कर स्वच्छता का ध्यान रखते हुए ही,  देशभक्ति के इस महापर्व को पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाने का लिया संकल्प।

 

इंदौर — हमारे देश की आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगे को पूरे गौरव व सम्मान के साथ देशभर में हर घर पर फहराया जाए, और स्वतंत्रता का ये महापर्व स्वच्छता का भी पर्व बनें इसी को ध्यान में रखते हुए देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडने और उन्हें देश की आजादी व स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार,  हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान” का आयोजन 11 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है।

 

                     इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न संगठनों आदि के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

 

            इसी कड़ी में आज दिनांक 12.08.25 को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री प्रकाश परिहार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम) श्री राजेश दंडोतिया, रक्षित निरीक्षक  श्री दीपक कुमार पाटील व खेल एवं युवक कल्याण विभाग के पदाधिकारियों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों सहित, पीटीसी इंदौर के प्रशिक्षु नव आरक्षकों  विभिन्न स्कूलों के बच्चों सहित करीब 1200 लोगो के साथ में इन्दौर पुलिस ने एक तिरंगा यात्रा मार्च पास्ट निकाला गया, जिसें डीसीपी हेडक्वार्टर श्री प्रकाश परिहार ने हरी झंडी देकर रवाना किया । इस अवसर उन्होंने सभी से कहा कि देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडने और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे उक्त अभियान की उद्देश्य पूर्ति हेतु ही हम सब यहां इकट्ठे हुए है। तो हम सभी ये संकल्प ले कि, हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, अस्मिता और गौरव के प्रतीक तिरंगे को स्वयं एवं अपने आसपास के लोगों के साथ मिलकर अपने घरों पर पूरे गर्व व सम्मान के साथ फहराएं और पूरे हर्षोउल्लास और स्वच्छता का संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय पर्व मनाएं।

 

            उक्त तिरंगा यात्रा मार्च पास्ट डीआरपी लाईन इंदौर से शुरू होकर, नगर निगम चौराहा, कृष्णापुरा छत्री होते हुए राजवाड़ा पर समाप्त हुआ। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों व स्कूल के बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा थामकर देश प्रेम के नारों के साथ लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं इस तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें इसके लिए ये जागरूकता यात्रा पूरे जोश उत्साह के साथ निकाली गई और लोगों से आह्वान किया कि हमारे इस राष्ट्रीय पर्व पर इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा घर पर जरूर फहराएं।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content